1000617080

20 मई को दवा व्यापार बंद के बावजूद जिले में मिलेंगी जरूरी दवाएं

खबर को शेयर करें
1000617080

जमशेदपुर : 20 मई 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने आम लोगों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की है। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार बंद के दौरान भी जिले में जरूरी दवा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी ताकि मरीजों और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले के विभिन्न Nursing Homes द्वारा संचालित दवा दुकानें खुली रहेंगी। इसके अलावा Apollo Pharmacy एवं Pharmacist Association द्वारा संचालित मेडिकल स्टोर्स भी बंदी के दौरान सेवाएं देते रहेंगे। वहीं अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से शहरी क्षेत्र में लगभग 59 दवा दुकानों को भी खुला रखने की जानकारी दी गई है।

आपातकालीन परिस्थितियों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने आठ मेडिकल स्टोर्स के नाम और मोबाइल नंबर जारी किए हैं जिनसे संपर्क कर लोग आवश्यक दवाएं प्राप्त कर सकते हैं।

आपातकालीन स्थिति में संपर्क हेतु जारी दवा दुकानों की सूची :

Jaiguru Medical, बिष्टुपुर – 9835303134

Life Line Nursing Home, साकची – 9709417399

Gurunanak Nursing Home, मानगो – 9006900966

Orient Distributor, जुगसलाई – 9470198296

Ashutosh Medical, परसुडीह – 7488038564

New Relief Medical, कदमा – 7979846627

Nilu Medical Hall, हाता – 8609130023

Shubham Medical, घाटशिला – 9835378358

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर उपरोक्त दवा दुकानों एवं चिकित्सा संस्थानों से संपर्क करें तथा किसी भी असुविधा की स्थिति में जारी नंबरों पर जानकारी प्राप्त करें।