IMG 2150

देवघर न्यूज: बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद, राज्य की खुशहाली की कामना की

खबर को शेयर करें
IMG 2150

झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद रविवार को परिवार के साथ देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और राज्य के साथ-साथ देशवासियों की सुख-समृद्धि, बेहतर स्वास्थ्य और शांति की प्रार्थना की। इस दौरान उनके साथ परिवार के सदस्य और कई करीबी लोग भी मौजूद रहे।

पूजा के बाद मंत्री ने कहा कि राज्य के विकास की रफ्तार और तेज हो तथा सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे, यही उनकी कामना है। उन्होंने लोगों के उज्ज्वल भविष्य और जनहित के कार्यों के सफल संचालन के लिए भी बाबा का आशीर्वाद मांगा।

धार्मिक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मंत्री ने देवघर में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने का फैसला लिया। बैठक में पेयजल और स्वच्छता योजनाओं की प्रगति, जमीनी स्थिति और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा होगी।

मंत्री ने अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि अधूरे कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने और योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। बताया जा रहा है कि वे लगातार जिलों का दौरा कर विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं और लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।