एसबीआई के 71वें स्थापना दिवस पर किसानों को अधिक ऋण देने की उठी मांग, महेशमारा शाखा में सम्मान समारोह आयोजित

Deoghar : State bank of india (एसबीआई) की महेशमारा शाखा में बुधवार को बैंक का 71वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े थे। इस अवसर पर शाखा के मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार ने डॉ. खवाड़े सहित पांच पुराने एवं विशिष्ट ग्राहकों को शॉल और बुके भेंटकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुनील खवाड़े ने केक काटकर बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एसबीआई समय के साथ अपनी बैंकिंग सेवाओं को लगातार ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप विकसित कर रहा है। डिजिटल बैंकिंग से लेकर शाखा स्तर की सेवाओं तक बैंक ने उल्लेखनीय सुधार किए हैं।

डॉ. खवाड़े ने कहा कि महेशमारा शाखा के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को खेती-किसानी के लिए आसान किस्तों पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे उन्हें काफी लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मानसून की स्थिति संतोषजनक नहीं है ऐसे में किसानों को कृषि कार्यों के लिए अधिक वित्तीय सहायता की आवश्यकता होगी। उन्होंने बैंक प्रबंधन से अधिक से अधिक किसानों को कृषि ऋण उपलब्ध कराने का आग्रह किया ताकि खेती-किसानी प्रभावित न हो।
इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार ने बैंक के पुराने ग्राहकों डॉ. सुनील खवाड़े प्रमोद यादव प्रेमचंद राउत विकास चौधरी और राजू कुमार गुप्ता को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में सर्विस मैनेजर ऋषिकेश कुमार फील्ड ऑफिसर नीरज कुमार गोल्डन कुमार सिंह कैलाश निराला अविनाश कुमार पांडेय अपर्णा झा अशोक कुमा देहरावत संजीव शालिग्राम यादव राजू राउत सहित शाखा के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


