IMG 9752

दिल्ली और उत्तराखंड में हाई अलर्ट, धमकी भरे ईमेल के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

खबर को शेयर करें
IMG 9752

दिल्ली और उत्तराखंड में आतंकी हमले की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। एक धमकी भरे ईमेल के सामने आने के बाद दोनों राज्यों में धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों, सरकारी दफ्तरों और अन्य संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां मिलकर हालात पर लगातार नजर रख रही हैं।

जानकारी के अनुसार, ईमेल में कई महत्वपूर्ण स्थानों को निशाना बनाने की बात कही गई थी। इसके बाद दिल्ली और उत्तराखंड पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर सुरक्षा इंतजाम और सख्त कर दिए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियां उत्तराखंड में हाल के दिनों में हुई कुछ घटनाओं को भी ध्यान में रखते हुए स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इसी वजह से संवेदनशील इलाकों में सतर्कता और बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

वहीं, धमकी भरे ईमेल की जांच साइबर विशेषज्ञों की मदद से की जा रही है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि ईमेल किसने और कहां से भेजा। फिलहाल अभी तक किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर दोनों राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत कर दी गई है।