JHARKHAND:धातकीडीह में दीपक राम लेट बबलू मुखी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल कौशल

JAMSHEDPUR : शहर के धातकीडीह हरिजन बस्ती में अरुणा समिति क्लब के तत्वावधान में एक दिवसीय दीपक राम लेट बबलू मुखी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में स्थानीय खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कदमा मंडल अध्यक्ष उपेंद्र गिरी उपस्थित रहे। वहीं भाजपा युवा नेता लोकनाथ त्रिपाठी भाजपा नेता राजकुमार लोधी सुनिश पांडे एवं कमल कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बस्ती के मुखिया परवीन स्वरूप ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन की सराहना की।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए रोमांचक मुकाबले खेले। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवन की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अरुणा समिति क्लब के सदस्यों और स्थानीय लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

