1000219384

बिरराजपुर स्टेशन के पास मिला युवक का शव, वंदे भारत ट्रेन से कटने की आशंका, रेल परिचालन प्रभावित…

खबर को शेयर करें
1000219384

Jharkhand: गुरुवार दोपहर बिरराजपुर रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव पोल संख्या S34 के पास मिला है। आशंका जताई जा रही है कि वह व्यक्ति वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गया था।

सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और गम्हरिया थाना की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।

घटना के चलते कुछ समय के लिए उस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई।

पुलिस मृतक की पहचान करने और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने की कोशिश कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।