डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजूकेशन की नई प्राचार्या बनीं डॉ. मोनिका उप्पल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सकारात्मक शैक्षणिक माहौल पर रहेगा फोकस

JAMSHEDPUR : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजूकेशन ने अनुभवी शिक्षाविद एवं प्रशासनिक विशेषज्ञ डॉ. मोनिका उप्पल को संस्थान की नई प्राचार्या नियुक्त किया है। करीब 25 वर्षों के समृद्ध शिक्षण अनुभव वाली डॉ. उप्पल अंग्रेजी और शिक्षा दोनों विषयों में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर चुकी हैं।
नई जिम्मेदारी संभालने के बाद डॉ. मोनिका उप्पल ने कहा कि उनका प्रमुख लक्ष्य विद्यार्थियों के समग्र विकास को सुनिश्चित करना आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देना तथा शिक्षकों और छात्रों के बीच सकारात्मक एवं प्रेरणादायी शैक्षणिक वातावरण को और मजबूत बनाना है।
कॉलेज प्रबंधन समिति ने विश्वास जताया कि डॉ. उप्पल के नेतृत्व में संस्थान नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध होगा।
पूर्व प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक योगदान को देखते हुए उन्हें कॉलेज का मार्गदर्शक सलाहकार नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पामेला घोष दत्ता को उप-प्राचार्या तथा डॉ. सुरीना भुल्लर को परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कॉलेज के शिक्षकों कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने डॉ. मोनिका उप्पल का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।


