IMG 0451

राउरकेला-बंडामुंडा रेलखंड पर बनेगा नया रेल फ्लाईओवर, माल और यात्री ट्रेनों को मिलेगा फायदा

खबर को शेयर करें
IMG 0451

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के राउरकेला-बंडामुंडा रेलखंड पर करीब 135 करोड़ रुपये की लागत से 4.59 किलोमीटर लंबे रेल फ्लाईओवर के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना का उद्देश्य रेल यातायात को अधिक सुचारु बनाना और माल परिवहन की क्षमता बढ़ाना है।

फ्लाईओवर बनने के बाद मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों के लिए अलग-अलग ट्रैक उपलब्ध होंगे। इससे ट्रेनों की क्रॉसिंग में लगने वाला समय कम होगा और परिचालन अधिक आसान हो जाएगा। रेलवे का अनुमान है कि इससे हर साल लगभग 80 लाख टन अतिरिक्त माल ढुलाई की क्षमता विकसित होगी।

यह परियोजना राउरकेला स्टील प्लांट, खनन क्षेत्रों और औद्योगिक कॉरिडोर की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। रेलवे का मानना है कि इसके पूरा होने से बंडामुंडा यार्ड पर दबाव कम होगा और औद्योगिक क्षेत्र को बेहतर रेल संपर्क मिलेगा।