जमशेदपुर के मानगो में चला निगम का विशेष अभियान, सड़क पर कचरा फेंकने वालों से वसूला गया जुर्माना…

Jamshedpur news: मानगो नगर निगम ने स्वच्छता को लेकर सख्ती दिखाते हुए बुधवार को डिमना रोड पर अभियान चलाया। उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई जिसमें सड़क और चौक-चौराहों पर खुले में कचरा फेंकने वालों के खिलाफ छापेमारी की गई।
अभियान के दौरान खुले में कचरा फेंकने वाले कई लोगों की पहचान की गई और मौके पर ही उनसे कुल 5000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम ने साफ किया है कि यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा और गंदगी फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
साथ ही नगर निगम ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे कचरा निर्धारित स्थानों पर ही फेंकें और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन का लाभ उठाएं। इस अभियान में सफाई पर्यवेक्षक, राजस्व विभाग और अन्य कार्यालय कर्मचारी भी सक्रिय रूप से शामिल रहे।