56968

NH-18 पर दलमा-चिलगू फोरलेन पुल का निर्माण तेज, दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य…

खबर को शेयर करें
56968

Jamshedpur News :- NH-18 पर दलमा और चिलगू के बीच बन रहे नए फोरलेन पुल का निर्माण तेजी से चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस पुल को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। निर्माण का काम रामकृपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है।

साल 2024 में जांच के दौरान पुराने फोरलेन पुल में कई गंभीर खामियां मिली थीं। इसके बाद सुरक्षा को देखते हुए पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। फिलहाल सभी छोटे और बड़े वाहन पास के दो लेन वाले पुल से गुजर रहे हैं जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।

यह सड़क जमशेदपुर को रांची, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से जोड़ने वाला अहम मार्ग है। इसलिए पुल का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो।

अधिकारियों का कहना है कि नया फोरलेन पुल बनने के बाद जाम की समस्या काफी कम होगी लोगों का सफर आसान होगा और माल ढुलाई भी पहले से ज्यादा तेज और सुरक्षित हो सकेगी।