IMG 9075

चांडिल: बेकाबू ट्रक का कहर, एक की मौत, दो लोग घायल

खबर को शेयर करें
IMG 9075

सरायकेला-खरसावां के चांडिल में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रांची-टाटा हाईवे पर चिलगु के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक बेकाबू हो गया और कई वाहनों को टक्कर मार दी।

हादसे में सड़क किनारे खड़े 35 वर्षीय जितेन दास ट्रक की चपेट में आ गए। उन्हें गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक ने पहले एक मैजिक वाहन और फिर एक बाइक को भी टक्कर मारी।

इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है।

घटना के बाद कुछ देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को सामान्य कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश के साथ मामले की जांच कर रही है।