IMG 9435

चाकुलिया में तीन दिवसीय योग शिविर का समापन, अंतिम दिन चला जनजागरण अभियान

खबर को शेयर करें
IMG 9435

चाकुलिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का सफल समापन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।

शिविर के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंतिम दिन स्थानीय विद्यालय शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में योग जागरूकता कार्यक्रम हुआ, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और मंच के सदस्यों ने मिलकर योग और प्राणायाम का अभ्यास किया। बच्चों को योग के फायदे और नियमित व्यायाम के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच केला, चना और गुड़ का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम से करीब 90 लोगों ने लाभ उठाया।

इसके अलावा चाकुलिया बाजार के मुख्य मार्ग पर योग जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इस दौरान राहगीरों को योग के महत्व, नियमित अभ्यास और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान लोगों के बीच फल, चना और गुड़ भी बांटा गया।

मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजकों ने कहा कि योग केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसे हर व्यक्ति को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।