IMG 0715

Chaibasa News: लगातार बारिश के बीच कच्ची दीवार गिरने से दिव्यांग युवती की मौत

खबर को शेयर करें
IMG 0715

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण एक दुखद हादसा सामने आया है। बामेहुटुब गांव में मिट्टी के घर की दीवार गिरने से 34 वर्षीय दिव्यांग महिला सुखमती बानरा की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह सुखमती घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान बारिश से कमजोर हो चुकी कच्ची दीवार अचानक ढह गई और वह मलबे के नीचे दब गईं।

परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें बाहर निकालकर सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी, जिससे यह हादसा हुआ।