दिल्ली में कैब ड्राइवर ने किया बच्ची का किडनैप, रेप के बाद किया हत्या

Delhi Girl Rape Murder: आरोपी Cab Driver ने कबूल किया कि उसने महरौली में बच्ची को फुटपाथ से उठाया था. इसके बाद उसका बलात्कार किया और बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने सैकड़ों CCTV को खंगालकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
दिल्ली के महरौली में 11 साल की एक बच्ची को किडनैप कर उसके साथ रेप किया गया. आरोप है कि इसके बाद आरोपी शख्स ने बच्ची की हत्या कर दी. आरोपी ने बच्ची का शव फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर फेंक दिया और फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की. वारदात के सिर्फ छह घंटे के अंदर ही दिल्ली पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस पूछताछ में आरोपी कैब ड्राइवर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
पुलिस को 22 जून की सुबह लगभग 11 बजे PCR कॉल के जरिए पीड़ित परिवार ने बच्ची के अगवा होने की जानकारी दी थी. पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी.
CCTV खंगाले तब पकड़ा गया आरोपी । जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए तकनीकी रास्तों का सहारा लिया.
सैकड़ों CCTV कैमरों को खंगाला गया. फुटेज चेक की गई. तब जाकर आरोपी का पता चला. पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने कबूल किया कि उसने बच्ची को फुटपाथ से उठाया था । इसके बाद उसका बलात्कार किया और बेरहमी से हत्या कर दी.
महरौली इलाके में 11 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार और हत्या करने के आरोप में एक कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया. जुर्म के 6 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की गई. ड्राइवर ने सोमवार 22 जून को सुबह 5 बजे लड़की का अपहरण कर लिया था जब वह अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर सो रही थी.
दिल्ली पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी ने पुलिस के सामने लड़की के शव को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर फेंकने की बात कबूल की.
फिलहाल बच्ची के शव को दिल्ली के एक अस्पताल लाया गया है. दिल्ली पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी आगे की कार्रवाई के लिए अस्पताल में मौजूद हैं.

