103286

Breaking:- जमशेदपुर में बड़ा हादसा!! एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टरों के डूबने की आशंका, जांच में जुटा प्रशासन

खबर को शेयर करें
103286

जमशेदपुर शहर से एक दुखद खबर सामने आई है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टरों के पानी में डूबने की सूचना मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार समीर और सक्षम नाम के दोनों जूनियर डॉक्टर शुक्रवार तड़के करीब 2:30 बजे एमजीएम मेडिकल कॉलेज से निकले थे।

IMG 20260724 WA0036

बताया जा रहा है कि उनके साथ कुल तीन लोग थे। इनमें से एक जूनियर डॉक्टर की इमरजेंसी ड्यूटी लगी हुई थी लेकिन वह भी अन्य साथियों के साथ चला गया। इसी दौरान किसी कारणवश दोनों डॉक्टर पानी में डूब गए।

103289

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल घटना को लेकर आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

103283 1

वहीं जानकारी के अनुसार पानी में मोबाइल गिर जाने के बाद उसे निकालने के प्रयास के दौरान यह हादसा हुआ।