IMG 0491

बोकारो: पुष्पा महतो हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी के कबूलनामे से सामने आई हत्या की पूरी कहानी

खबर को शेयर करें
IMG 0491

बोकारो के चर्चित पुष्पा महतो हत्याकांड में जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस हिरासत में मुख्य आरोपी और मृतका के प्रेमी दिनेश कुमार महतो के वीडियो बयान में उसने हत्या की बात स्वीकार करते हुए पूरी घटना की जानकारी दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने शादी के दबाव से बचने के लिए पुष्पा की हत्या कर शव को जंगल में छिपा दिया था।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मामले की शुरुआती जांच में गंभीर लापरवाही बरती गई थी। आरोप है कि तत्कालीन थाना प्रभारी और एक मुंशी ने रिश्वत लेकर जांच को प्रभावित करने की कोशिश की। विस्तृत जांच के बाद 28 में से 26 निलंबित पुलिसकर्मियों को निर्दोष पाते हुए बहाल कर दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई तेज कर दी गई है।

पुष्पा जुलाई 2025 में कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। लंबे समय तक परिवार न्याय के लिए भटकता रहा। बाद में हाईकोर्ट के निर्देश पर गठित एसआईटी ने जांच तेज की और आरोपी की निशानदेही पर जंगल से युवती का कंकाल बरामद किया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।