IMG 0464

बोकारो पुलिस ने अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गिरोह का किया भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

खबर को शेयर करें
IMG 0464

बोकारो पुलिस ने लगातार बढ़ रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनकी निशानदेही पर चोरी के सोने के गहने, नकदी तथा अन्य सामान बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, विशेष जांच टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी भोला दास को पकड़ा। पूछताछ में उसने पिछले दो महीनों में कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की। इसके बाद गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी पहले इलाके की रेकी करते थे और फिर मोटरसाइकिल से महिलाओं को निशाना बनाकर उनकी चेन और लॉकेट छीनकर फरार हो जाते थे। चोरी के गहनों को सर्राफा कारोबारियों के माध्यम से बेच दिया जाता था। पुलिस को गिरोह के तार झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा और अन्य राज्यों से जुड़े होने की जानकारी भी मिली है।

पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही बाकी मामलों का भी खुलासा किया जाएगा।