db969d1d 8297 4064 ac3c 1251410db908

चांडिल: नदी में डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद मिला

खबर को शेयर करें
db969d1d 8297 4064 ac3c 1251410db908

चांडिल के जायदा मंदिर घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में डूबे एक युवक का शव करीब 24 घंटे बाद बरामद किया गया। मृतक की पहचान जमशेदपुर के सोनारी निवासी 23 वर्षीय प्रेम कुमार के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद परिवार और आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, प्रेम कुमार अपने एक दोस्त के साथ जायदा मंदिर घूमने आया था। मंदिर में दर्शन करने के बाद दोनों नदी किनारे पहुंचे। इस दौरान प्रेम कुमार नहाने के लिए नदी में उतरा, लेकिन अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज धारा में बह गया। उसका दोस्त किनारे पर मौजूद था और मदद के लिए लोगों को बुलाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की गई। देर रात तक तलाश जारी रही, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। बाद में रांची से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।

एनडीआरएफ की टीम ने कई घंटों तक सर्च अभियान चलाया। लगातार प्रयास के बाद युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जारी है। घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से नदी और अन्य जलाशयों में नहाते समय सावधानी बरतने और गहरे पानी में जाने से बचने की अपील की है।