झारखंड में राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल: 24 जून को सभी प्रखंडों में होगा प्रदर्शन…

खबर को शेयर करें
1000194452

Jharkhand: झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ 24 जून को बड़ा आंदोलन करेगी। पार्टी ने ऐलान किया है कि वह राज्य के सभी 264 प्रखंडों में एक साथ प्रदर्शन कर सरकार की नाकामियों को उजागर करेगी।

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने जानकारी दी कि पार्टी ने 5 जून से 30 जून तक विभिन्न जनसंपर्क और जनजागरण कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की है। इन कार्यक्रमों के जरिए भाजपा जहां एक ओर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाएगी वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार की विकास विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएगी।

इन कार्यक्रमों में पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण, प्रेस वार्ताएं, संकल्प सभाएं, चौपाल, आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकरण अभियान, योग प्रशिक्षण और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जैसे आयोजन शामिल हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड की मौजूदा सरकार न केवल विकास विरोधी है बल्कि आम जनता के हितों के भी खिलाफ काम कर रही है।