JHARKHAND :परसुडीह में बढ़ते अपराध पर भाजपा का आक्रोश थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन..विशेष अभियान चलाने की मांग

JAMSHEDPUR: परसुडीह थाना क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के परसुडीह मंडल ने रविवार को मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में परसुडीह थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
भाजपा नेताओं ने ज्ञापन में कहा कि क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अवैध महुआ शराब की बिक्री गांजा अफीम और ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थों का अवैध कारोबार चोरी छिनतई अड्डेबाजी तथा अन्य आपराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। इससे आम लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही चोरी छिनतई और अड्डेबाजी में संलिप्त असामाजिक तत्वों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख चौक-चौराहों पर दिन-रात पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
भाजपा नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि परसुडीह थाना पुलिस इस जनहित के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक और प्रभावी कार्रवाई करेगी।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा राम सिंह मुंडा अवधेश सिंह कुसुम पुर्ती विजय विश्वकर्मा माला मुंडा नीलू मछुआ आलोक भास्कर रामप्रसाद जायसवाल गिरजा दुबे पीके करुआ अशोक सिंहा अजय सिंह राकेश सिंह परशुराम साव संजीव कुमार दर्गा सेनापति दीपक करुआ आरती ओझा प्रीतम सिंह दीपक वर्णवाल चुनमुन दुबे राम हेंब्रम सुमित यादव महेश कुमार संतोष दास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

