1000207616

बिहार बनेगा अब ‘हथियारों का हब’ 5 जिलों में विकसित होगा ऑर्डिनेंस कॉरिडोर, 1500 करोड़ की लागत से होगा निर्माण…

खबर को शेयर करें
1000207616

Azad Reporter desk: अब बिहार केवल कृषि, शिक्षा या पर्यटन तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि जल्द ही यह ‘हथियारों के निर्माण का हब’ भी बनने जा रहा है। राज्य सरकार ने ‘ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कॉरिडोर’ विकसित करने की बड़ी योजना बनाई है जिससे न केवल रक्षा क्षेत्र को मजबूती मिलेगी बल्कि राज्य के कई जिलों में औद्योगिक और आर्थिक विकास को भी नया रास्ता मिलेगा।

जानकारी के अनुसार बिहार के अरवल, जमुई, मुंगेर, बांका और कैमूर जिलों में यह ऑर्डिनेंस कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शेखपुरा, भागलपुर, सारण और मुजफ्फरपुर जैसे जिलों को भी इस परियोजना के लिए चिह्नित किया गया है।

इस कॉरिडोर के तहत गोला-बारूद, रॉकेट लॉन्चर, अत्याधुनिक हथियार मशीनगन जैसे रक्षा उपकरणों का निर्माण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में नालंदा जिले में बाय मॉड्यूलर चार्ज सिस्टम का निर्माण पहले से ही हो रहा है।

इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 1500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। हथियारों की कीमत उनके निर्माण में आने वाली लागत के आधार पर तय होगी। उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने इस योजना का प्रस्ताव देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भेजा है जिसे प्राथमिक मंजूरी मिल चुकी है।

फैक्ट्री स्थापित होने से संबंधित जिले का आर्थिक विकास तेज होगा। स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

बिहार की सीमा झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से जुड़ी है साथ ही नेपाल बॉर्डर भी पास है जिससे हथियारों की आसान आपूर्ति संभव होगी।

इससे बिहार की पहचान राष्ट्रीय रक्षा उत्पादन में और मजबूत होगी।

यह योजना राज्य के लिए ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है जिससे बिहार भविष्य में देश की रक्षा शक्ति को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएगा।