IMG 1718

बिहार न्यूज: मजाक के दौरान चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल

खबर को शेयर करें
IMG 1718

बिहार के जमुई जिले में मजाक के दौरान चली गोली से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आयुष उर्फ संदीप कुमार को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।

घायल युवक के अनुसार, उसके दो परिचित पिस्टल लेकर आए थे और मजाक में धमकी दे रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो उसके पेट में जा लगी। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।