IMG 0971

Bihar News: अवैध बालू कारोबार के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोचा, हथियार भी बरामद

खबर को शेयर करें
IMG 0971

अवैध बालू कारोबार और पुलिस पर हमले के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को जमुई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में आरोपी के पास से एक देसी राइफल, एक पिस्तौल और कई जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से फरार था और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला और अन्य गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं। विशेष अभियान चलाकर उसे पकड़ने में सफलता मिली।

पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध बालू कारोबार और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।