लोहरदगा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई!! 50 लाख का गांजा बरामद, एक गिरफ्तार…

खबर को शेयर करें
1000199924

Jharkhand: लोहरदगा पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। बगडू थाना क्षेत्र और शहर के छत्तर बागीचा इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये मूल्य का अवैध गांजा बरामद किया है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि दूसरा फरार हो गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान अरेया गांव निवासी संदीप साहू के रूप में हुई है। पुलिस का मानना है कि यह मामला अंतरराज्यीय गांजा तस्करी से जुड़ा हो सकता है। शुरुआती जांच में पता चला है कि बरामद गांजा ओडिशा से लाया गया था।

एसपी सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में छत्तर बागीचा इलाके में राजा साहू के घर भी छापेमारी की गई जहां से लगभग साढ़े तीन किलोग्राम गांजा मिला है। हालांकि, राजा साहू मौके से फरार हो गया और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम जुटी हुई है।

एसपी ने यह भी कहा कि पुलिस गांजा तस्करी के इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस अवैध धंधे में शामिल अन्य लोगों को भी पकड़ जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों से भी नशे के कारोबार की लगातार शिकायतें मिल रही हैं जिन पर पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और यदि किसी को नशे से जुड़े अवैध काम की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।