IIT बॉम्बे में बड़ा धोखा! कैंपस में महीनों तक रहा फर्जी छात्र, क्लास भी अटेंड की, अब पुलिस के हाथों से फरार…

Azad Reporter desk: मुंबई के IIT बॉम्बे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बिलाल अहमद तेली नाम का एक युवक खुद को छात्र बताकर न सिर्फ कैंपस में रह रहा था बल्कि इंजीनियरिंग की क्लासेस भी अटेंड कर रहा था और किसी को भनक तक नहीं लगी।
बिलाल 4 जून से IIT बॉम्बे के कैंपस में था। बताया जा रहा है कि वह हॉस्टल में भी रुका और बिना किसी वैध पहचान या एंट्री के क्लास अटेंड करता रहा।
एक प्रोफेसर को शक हुआ और उन्होंने उससे आईडी कार्ड मांगा। तभी बिलाल भाग गया। इसके बाद मामला IIT की सिक्योरिटी टीम और फिर पवई पुलिस तक पहुंचा।
19 जून को उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। पूछताछ में उसने कहा कि वो एक दिन के स्टडी प्रोग्राम में आया था लेकिन यहीं रुकने का मन बना लिया। कुछ दिन बाद वह फिर से कैंपस से फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक बिलाल ने माना है कि वह 2 जून से 7 जून और फिर 10 जून से कैंपस में अवैध रूप से रहा। उसने क्लासेस भी अटेंड कीं और हॉस्टल में भी रुका।
उसका मकसद क्या था यह अब भी रहस्य बना हुआ है। फैकल्टी मेंबर्स और प्रशासन हैरान हैं कि कोई बाहरी शख्स इतने लंबे समय तक IIT जैसे हाई-सिक्योरिटी कैंपस में कैसे रुका रहा। क्या उसने किसी लैब डेटा तक पहुंच बनाई? क्या इसका कोई और मकसद था?
पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है और बिलाल की तलाश जारी है। IIT बॉम्बे के कैंपस में इस तरह की सेंधमारी कई सवाल खड़े कर रही है।
सवाल तो ये बनता है कि इतने सख्त सिक्योरिटी सिस्टम के बावजूद यह कैसे हो गया?