पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीम सिंह मुंडा का निधन
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई, भीम सिंह मुंडा, का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे और आज आखिरकार Tata Motors अस्पताल में उनका निधन हो गया हैं। भीम सिंह मुंडा एक समाजसेवी के रूप में प्रसिद्ध थे और उन्होंने कई कल्याणकारी योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाई थी। उनके निधन से झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। अर्जुन मुंडा ने अपने भाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Mohammad Zaid Rahman for Azad Reporter Jamshedpur