जुलाई 2025 में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, झारखंड में 7 दिन का अवकाश…

Azad Reporter desk: जुलाई 2025 में बैंक से जुड़े कामकाज करने वालों के लिए जरूरी खबर है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार इस महीने देशभर में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें दूसरा और चौथा शनिवार तथा हर रविवार की साप्ताहिक छुट्टियाँ शामिल हैं।
झारखंड में इस महीने कुल 7 दिन बैंक बंद रहेंगे जिनमें शनिवार-रविवार की छुट्टियों के अलावा कुछ विशेष अवकाश भी हैं। हालांकि ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं, ATM, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग पहले की तरह चालू रहेंगी।
जुलाई 2025 में बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट (13 दिन)
- 3 जुलाई (गुरुवार) – खारची पूजा (सिर्फ त्रिपुरा में)
- 5 जुलाई (शनिवार) – गुरु हरगोबिंद जी जयंती (जम्मू और श्रीनगर में)
- 6 जुलाई (रविवार) – साप्ताहिक छुट्टी (पूरे भारत में)
- 7 जुलाई (सोमवार) – मुहर्रम (अधिकतर राज्यों में)
- 12 जुलाई (शनिवार) – दूसरा शनिवार (पूरे भारत में)
- 13 जुलाई (रविवार) – साप्ताहिक छुट्टी (पूरे भारत में)
- 14 जुलाई (सोमवार) – बेह डिन्खलाम (सिर्फ मेघालय में)
- 16 जुलाई (बुधवार) – हरेला पर्व (सिर्फ उत्तराखंड में)
- 17 जुलाई (गुरुवार) – यू तिरोत सिंह पुण्यतिथि (सिर्फ मेघालय में)
- 19 जुलाई (शनिवार) – केर पूजा (सिर्फ त्रिपुरा में)
- 20 जुलाई (रविवार) – साप्ताहिक छुट्टी (पूरे भारत में)
- 26 जुलाई (शनिवार) – चौथा शनिवार (पूरे भारत में)
- 27 जुलाई (रविवार) – साप्ताहिक छुट्टी (पूरे भारत में)
सभी को सलाह दी जाती है कि वे अपनी बैंक से जुड़ी ज़रूरी योजनाएं इन तारीखों को ध्यान में रखकर बनाएं।