1000629566

जमशेदपुर में अकीदत के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज़, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद…

खबर को शेयर करें
1000629566

Jamshedpur : जमशेदपुर में गुरुवार को ईद उल अजहा यानी बकरीद का त्योहार पूरे उत्साह, भाईचारे और अकीदत के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरीद की नमाज़ अदा कर देश-दुनिया में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।

1000629557

सुबह से ही मानगो ईदगाह, आमबगान ईदगाह, जुगसलाई ईदगाह समेत शहर की कई प्रमुख ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। लोग पूरे उत्साह के साथ नमाज़ अदा करने पहुंचे। वहीं शहर की विभिन्न मस्जिदों में भी विशेष नमाज़ का आयोजन किया गया।

1000629569

मानगो, सोनारी, जुगसलाई, धतकीडीह समेत कई इलाकों में बकरीद को लेकर खास रौनक देखने को मिली। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया। पूरे शहर में त्योहार को लेकर खुशी और सौहार्द का माहौल बना है।