12415

सरायकेला-खरसावां में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न, झामुमो नेता शेख फरीद ने प्रशासन और जनता का जताया आभार…

खबर को शेयर करें
12415

सरायकेला-खरसावां जिले में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न होने पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष शेख फरीद ने स्थानीय जिला प्रशासन, पुलिस बल और आम जनता का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि पूरे जिले, विशेषकर कपाली क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश कुछ असामाजिक और विभाजनकारी शक्तियों द्वारा की जा रही थी। लेकिन स्थानीय जागरूक जनता, सामाजिक संगठनों और प्रशासन की सतर्कता के कारण उनके सभी मंसूबे पूरी तरह विफल हो गए।