बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस पर आजाद समाज पार्टी ने दी जनता को शुभकामनाएं

जमशेदपुर में आजाद समाज पार्टी की यूनिट ने बिरसा मुंडा जी की 149वीं जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर जनता को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा सिद्दीकी ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा सिर्फ झारखंड ही नहीं, पूरे देश के महानायक हैं। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर ही हम झारखंड के विकास को दिशा दे सकते हैं।

इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुमताज़ खान, प्रदेश सचिव नईम खान, जिला अध्यक्ष युवा मज़हर खान, उपाध्यक्ष फैय्याज खान, सचिव आफताब पठान, हामिद, वसीम, राशिद, एजाज़ आलम, आमिर, तुलैब और अन्य पार्टी सदस्य भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
