IMG 9945

असम और अरुणाचल में बारिश का कहर, पुल बहा, रेल सेवा प्रभावित, बाढ़ में तीन लोगों की मौत

खबर को शेयर करें
IMG 9945

पूर्वोत्तर भारत में लगातार हो रही भारी बारिश ने असम और अरुणाचल प्रदेश में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। असम में तेज बहाव के कारण एक 300 मीटर लंबा लोहे का पुल नदी में बह गया, जिससे कई गांवों का सड़क संपर्क टूट गया। वहीं रेलवे पुल को भी नुकसान पहुंचा है, जिसके चलते कुछ ट्रेनों का परिचालन फिलहाल रोक दिया गया है।

दूसरी ओर, अरुणाचल प्रदेश में अचानक आई बाढ़ से तीन लोगों की मौत हो गई है। अभी भी दो लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। कई गांवों और कॉलोनियों में पानी घुसने से लोगों को भारी नुकसान हुआ है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और बिना जरूरत घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।