जमशेदपुर में ‘आशियाना सुपरमॉम सीजन 10’ का भव्य समापन, नियति राय बनीं ओवरऑल विनर…

जमशेदपुर में 2 मई को ‘आशियाना सुपरमॉम ग्रैंड फिनाले सीजन 10’ का आयोजन अलकोर होटल में बड़े उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में आशियाना के विभिन्न प्रोजेक्ट्स से आई प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।

गार्डन्स से भावना अग्रवाल, आदित्य से किरण बाला, अनंतारा से विद्या शरण और सहर से रेशमा ज़ामा को उनके-अपने प्रोजेक्ट्स का विजेता घोषित किया गया। वहीं पूरे जमशेदपुर की ‘ओवरऑल सुपरमॉम’ का खिताब आशियाना आदित्य की नियति राय ने अपने नाम किया। इसके अलावा ‘सुपर एक्टिव सुपरमॉम’ का विशेष सम्मान श्राबोनी पहाड़ी को दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान डांस परफॉर्मेंस, रैम्प वॉक और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। आयोजन की सफलता में आशियाना की सभी टीमों का अहम योगदान रहा। साथ ही बीपी अमित दत्ता और डीजीएम विकास गुप्ता के सहयोग और मार्गदर्शन से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह आयोजन महिलाओं की प्रतिभा और सशक्तिकरण का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।


