फिर एक चौंकाने वाली लापरवाही!! सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही Air India की फ्लाइट में तकनीकी खराबी…

खबर को शेयर करें
1000203107

Azad Reporter desk: एक बार फिर Air India की लापरवाही सवालों के घेरे में है। सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-180 में तकनीकी खराबी आ गई। यह फ्लाइट कोलकाता में तय समय 12:45 बजे रात में लैंड हुई थी लेकिन इसके बाद विमान के बाएं इंजन में तकनीकी खराबी सामने आई।

तकनीकी दिक्कत के चलते विमान का उड़ान भरना संभव नहीं था। करीब सुबह 5:20 बजे फ्लाइट के अंदर अनाउंसमेंट करके सभी यात्रियों से कहा गया कि उन्हें विमान से नीचे उतरना होगा। घटना के बाद जो दृश्य सामने आए उसमें देखा जा सकता है कि Air India का विमान कोलकाता एयरपोर्ट के ट्रैक पर खड़ा है और ग्राउंड स्टाफ उसके बाएं इंजन की जांच कर रहा है।

अब सवाल उठता है क्या एयर इंडिया एक बार फिर अपनी लापरवाहियों को दोहरा रही है? क्या इतने लंबे अंतरराष्ट्रीय सफर पर जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा के साथ ऐसा मज़ाक वाजिब है?