crude oil

इसराइल-ईरान की जंग के बीच भारत ने खेला बड़ा दांव, रूस से मिलकर कर डाला सबसे बड़ा तेल सौदा,कई देशों को छोड़ा पीछे…

खबर को शेयर करें
crude oil

Azad Reporter desk: ईरान और इजरायल के बीच चल रही जंग अब और गंभीर हो गई है क्योंकि अमेरिका भी इस लड़ाई में शामिल हो गया है। इसका सीधा असर कच्चे तेल के दामों पर पड़ा है जो लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन भारत ने इस मौके का फायदा उठाया है।

भारत ने रूस से अब तक का सबसे ज्यादा कच्चा तेल खरीद लिया है। केप्लर कंपनी के अनुसार, जून महीने में भारत रूस से हर दिन 20 से 22 लाख बैरल तेल खरीद रहा है। यह पिछले दो सालों में सबसे ज्यादा है और यह आंकड़ा इराक, सऊदी अरब, यूएई और कुवैत जैसे देशों से खरीदे गए कुल तेल से भी ज्यादा है।

इसके अलावा अमेरिका से भी भारत ने तेल आयात बढ़ाया है। मई में जहां भारत ने अमेरिका से हर दिन 2.8 लाख बैरल तेल खरीदा था वहीं जून में यह बढ़कर 4.39 लाख बैरल प्रतिदिन हो गया है।

भारत पहले ज्यादातर तेल मिडिल ईस्ट देशों से खरीदता था लेकिन 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद रूस से सस्ता तेल मिलने लगा जिससे भारत ने वहां से खरीदारी बढ़ा दी। अब रूस भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है।

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है और हर दिन करीब 51 लाख बैरल तेल विदेशों से खरीदता है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल मिडिल ईस्ट से तेल की आपूर्ति पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है लेकिन आने वाले समय में स्थिति बदल सकती है।