Breaking:- जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक SSP पीयूष पांडेय को भी उनके पद से हटाया गया, हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दी जानकारी

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुए चर्चित चाकूबाजी और हिमांशु सिंह की मौत के मामले में झारखंड सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय और सरायकेला-खरसावां की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटाकर पुलिस मुख्यालय से associated किया गया है।
मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि दोनों अधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में लापरवाही के कारण हटाने का निर्णय लिया गया है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने चाईबासा के आयुक्त और रांची के ADG को क्षेत्र में लगातार कैंप कर प्रतिदिन स्थिति की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। वहीं जमशेदपुर के DIG को शहर में रहकर कानून-व्यवस्था की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है।
बता दे कि शनिवार देर रात बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुई चाकूबाजी में हिमांशु सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। घटना के बाद शहर में लगातार विरोध-प्रदर्शन और धरना जारी रहा।
इस मामले में इससे पहले गश्ती दल के तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था। इसके बाद बिष्टुपुर थाना प्रभारी पर भी कार्रवाई हुई और अब सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पूर्वी सिंहभूम के SSP पीयूष पांडेय और उनकी पत्नी एवं सरायकेला-खरसावां की SP निधि द्विवेदी को उनके पद से हटा दिया है।

