आलिया प्रवीण ने जैक बोर्ड 10वीं परीक्षा में 94.40% अंक लाकर एम. ओ. एकेडमी मानगो का किया नाम रोशन, अन्य विद्यार्थियों ने भी दिखाया शानदार प्रदर्शन…

Jamshedpur news: जैक बोर्ड दसवीं परीक्षा 2025 में एम. ओ. एकेडमी, जाकीर नगर मानगो के विद्यार्थियों ने बेहतरीन सफलता हासिल कर विद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। कुल 89 छात्रों में से 63 ने फर्स्ट डिविजन और 17 ने सेकंड डिविजन में सफलता प्राप्त की।
विद्यालय की टॉपर बनीं आलिया प्रवीण जिन्होंने 472 अंक (94.40%) प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। नादिया आफरीन ने 463 अंक (92.60%) और युसुफ खान ने 459 अंक (91.80%) प्राप्त कर दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
विद्यालय के अन्य 10 टॉप है—
• रेहान अली – 89.60%
• रजीफा प्रवीण – 89.20%
• आयशा फिरदौस – 88.20%
• सानिया प्रवीण – 85.40%
• हायान अफजल – 85%
• खुशनुमा प्रवीण – 85%
• अदीबा नाज़ – 84.80%
• आयशा नाज़ – 84.80%
• उज़मा करीम – 83.40%
विद्यालय के सचिव मुसन्ना हसन उस्मानी, प्रिंसिपल समी अहमद खान और डायरेक्टर जामी उस्मानी ने सभी सफल छात्रों को भी शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों की लगन का परिणाम है।