1000208224

झारखंड में तीन दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, कुछ जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी…

खबर को शेयर करें
1000208224

Jharkhand: झारखंड में मानसून ने एक बार फिर दस्तक दी है। मौसम विभाग ने बुधवार से अगले तीन दिनों तक राज्यभर में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं उत्तर-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी भी दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार राज्य में एक साथ कई मौसमी सिस्टम सक्रिय हो गए हैं। दक्षिणी झारखंड और आसपास के ऊपरी हिस्सों में एक चक्रवाती घेरा बन गया है जिससे अरब सागर से नमी लेकर आने वाली हवाएं ट्रफ के रूप में इस क्षेत्र तक पहुंच रही हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से बंगाल की खाड़ी तक एक और ट्रफ लाइन भी बनी है जिसके कारण अगले कुछ दिनों तक झारखंड में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।

हालांकि मंगलवार को बादल तो छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। बावजूद इसके मौसम में नमी और ठंडक बनी रही। लेकिन बुधवार से फिर एक बार बारिश की शुरुआत हो सकती है।

उत्तर-पूर्वी झारखंड के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तेज आंधी के कारण पेड़ गिरने बिजली कटने और जलभराव जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।