1000586346
| | |

अल-कबीर पॉलिटेक्निक बना “अल कबीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी”, मिली वैधानिक मान्यता…

खबर को शेयर करें
1000586346

प्रतिष्ठित तकनीकी शैक्षणिक संस्थान अल-कबीर पॉलिटेक्निक को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षण संस्थान, नई दिल्ली द्वारा “अल कबीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी” के रूप में वैधानिक स्वीकृति प्रदान की गई है। यह संस्थान के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

1000586347

गौरतलब है कि इस संस्थान की स्थापना वर्ष 1990 में एक डिप्लोमा इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में हुई थी। प्रारंभिक दौर में तीन तकनीकी संकायों के साथ शुरू हुए इस संस्थान में समय के साथ विस्तार हुआ और वर्तमान में यहाँ छह विभिन्न तकनीकी संकायों में डिप्लोमा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कराई जा रही है।

संस्थान ने अपने विकास की दिशा में आगे बढ़ते हुए वर्ष 2024 में बीबीए और बीसीए जैसे स्नातक पाठ्यक्रमों की शुरुआत की। वहीं शैक्षणिक सत्र 2025-26 से “कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग” में बीटेक (स्नातक) की पढ़ाई भी शुरू कर दी गई है।

यह संस्थान अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षण संस्थान, नई दिल्ली से अनुमोदित होने के साथ-साथ झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, रांची से संबद्ध है। अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के कारण यह संस्थान न केवल जमशेदपुर, बल्कि पूरे राज्य और उत्तर-पूर्वी भारत में एक जाना-पहचाना नाम बन चुका है।

इस उपलब्धि पर संस्थान के प्रमुख श्री वारिस सरवर इमाम ने खुशी जताते हुए मैनेजमेंट, शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों, विद्यार्थियों और पूर्ववर्ती छात्रों के योगदान को सराहा। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

उन्होंने यह भी कहा कि संस्थान समाज के वंचित वर्ग और छात्राओं के लिए विशेष रूप से समर्पित है तथा डिग्री और डिप्लोमा स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुए समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगा।