IMG 2065

Ajay Mahto Arrest: 25 लाख का इनामी हार्डकोर माओवादी अजय महतो गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

खबर को शेयर करें
IMG 2065

झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में 25 लाख रुपये के इनामी हार्डकोर माओवादी अजय महतो उर्फ टाइगर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, अजय महतो लंबे समय से प्रतिबंधित माओवादी संगठन से जुड़ा था और कई गंभीर मामलों में वांछित था। उस पर हत्या, पुलिस पर हमला, लेवी वसूली, विस्फोट और अन्य मामलों सहित 200 से अधिक केस दर्ज बताए जाते हैं।

गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां उससे लगातार पूछताछ कर रही हैं। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ से माओवादी नेटवर्क और कई अन्य मामलों से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।