झारखंड के जिलों के मीडिया चेयरमैन और प्रवक्ता के बाद अब सोशल मीडिया प्रमुखों की नियुक्ति…

खबर को शेयर करें
IMG 20250610 WA0048

Jharkhand: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य के सभी 24 जिलों में सोशल मीडिया चेयरमैनों की नियुक्ति कर दी है। यह नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत के अनुमोदन के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार की गई है।

प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन गजेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि 6 से 8 मई के बीच सोशल मीडिया जिला चेयरमैन की चयन प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार आयोजित किए गए थे जिसमें सैकड़ों उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इन साक्षात्कारों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के नेशनल को-ऑर्डिनेटर अक्षित कुमार और विपिन यादव ने लिया।

जिलावार सोशल मीडिया चेयरमैनों की सूची इस प्रकार है—

•रांची ग्रामीण – जगदीश चंद्र महतो

•रांची महानगर – जफर इमाम

•खूंटी – सुनीता गोप

•सिमडेगा – रंधीर रंजन

•गुमला – केदार नाथ साहू

•लोहदगा – असलम अंसारी एवं प्रकाश उरांव

•हजारीबाग – उदय केशरी एवं मनोहर यादव

•गिरिडीह – चांद रशीद एवं शिवम सेठ

•चतरा – जुल्कार नैन

•रामगढ़ – कमलेश कुमार महतो

•धनबाद – वसीम अहमद एवं देवेंद्र पासवान

•बोकारो – अफाक आलम

•कोडरमा – भोला दास

•पलामू – असीष शुक्ला

•गढ़वा – मौशहिद हुसैन

•लातेहार – राजेश ठाकुर

•पूर्वी सिंहभूम – राज कुमार वर्मा

•पश्चिमी सिंहभूम – रवि कच्छप

•सरायकेला-खरसावां – प्रकाश महतो

•दुमका – कुंदन यादव

•साहिबगंज – नेहाल अख्तर

•गोड्डा – देवघर – अमित पांडे

•पाकुड़ – इफ्तिखार अंसारी, आत्मा पांडे

•जामताड़ा – जियाउल रहमान

•महेशपुर/पियारूल इस्लाम – (विशेष प्रतिनिधित्व)

इस नई टीम से कांग्रेस को उम्मीद है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी की उपस्थिति और जनसंपर्क को मजबूती मिलेगी। सोशल मीडिया के इस सशक्त नेटवर्क से पार्टी की विचारधारा को युवाओं तक पहुँचाने में मदद मिलेगी।