1000211495

MS Dhoni के बाद अब कोई और नहीं बन पाएगा ‘कैप्टन कूल’, पूर्व कप्तान ने नाम पर लिया गया कानूनी हक…

खबर को शेयर करें
1000211495

Azad Reporter desk: भारतीय क्रिकेट के सबसे शांत स्वभाव वाले कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने अब ‘कैप्टन कूल’ नाम पर कानूनी हक जमा लिया है। दरअसल धोनी ने इस उपनाम के लिए ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन की अर्जी दी थी जिसे भारत सरकार के बौद्धिक संपदा विभाग ने स्वीकार कर लिया है।

धोनी ने यह अर्जी 5 जून 2023 को दी थी और अब यह ट्रेडमार्क ‘स्वीकृत और विज्ञापित’ (Accepted and Advertised) की स्थिति में है। इसका मतलब है कि शुरुआती जांच पूरी हो चुकी है और अब यह अंतिम रजिस्ट्रेशन की ओर बढ़ चुका है। इस दौरान कोई चाहे तो इसे चुनौती दे सकता है।

क्रिकेट की दुनिया में ‘कैप्टन कूल’ नाम एमएस धोनी की पहचान बन चुका है। चाहे कितनी भी दबाव भरी स्थिति क्यों न हो धोनी का शांत स्वभाव और निर्णय लेने की क्षमता उन्हें भीड़ से अलग बनाती थी। यही वजह है कि यह नाम वर्षों से उनके साथ जुड़ा हुआ है।

प्रशिक्षण, खेल सुविधाएं और कोचिंग सेवाओं की श्रेणी में रजिस्टर किया जा रहा है। माना जा रहा है कि धोनी भविष्य में इन क्षेत्रों में अपने नाम का उपयोग कर सकते हैं।

हाल ही में लंदन में हुए एक खास समारोह में एमएस धोनी को ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। वे इस सम्मान को पाने वाले 11वें भारतीय क्रिकेटर बन चुके हैं।

धोनी का रिकॉर्ड: आंकड़ों में कमाल
•538 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले
•17,266 रन बनाए
•829 शिकार किए (विकेट के पीछे)
•वनडे में 183 रनों की पारी विकेटकीपर के तौर पर अब भी सबसे बड़ी
•50 से ज्यादा का औसत और 10,000+ रन

धोनी ने बतौर कप्तान भारत को दो वर्ल्ड कप ट्रॉफी दिलाई और बतौर खिलाड़ी खुद को क्रिकेट इतिहास के सबसे भरोसेमंद नामों में शुमार किया।