आदित्यपुर न्यूज: रोड नंबर-32 के पास पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम पुलिस ने अपराध पर लगाम लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से रोड नंबर-32 के पास विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी जांच की गई और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई।
पुलिसकर्मियों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के जरूरी दस्तावेजों की जांच की। साथ ही वाहन चालकों की पहचान का सत्यापन भी किया गया ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नजर रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी अलग-अलग स्थानों पर लगातार चलाए जाएंगे।

