आदित्यपुर न्यूज: चाकूबाजी मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शर्मा बस्ती में हुए चाकूबाजी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पिंटू कुमार प्रधान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, पुरानी रंजिश को लेकर निखिल कुमार पर धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

