IMG 1327

पांच साल से फरार आरोपी गुड्डू सिंह गिरफ्तार, आदित्यपुर पुलिस ने भेजा जेल

खबर को शेयर करें
IMG 1327

आदित्यपुर थाना पुलिस ने जमीन विवाद से जुड़े आत्महत्या के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी गुड्डू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले पांच वर्षों से पुलिस की पकड़ से बाहर था।

पुलिस के अनुसार, मामला एक युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़ा है। घटना के बाद मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में कई लोगों के नाम सामने आए थे। इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर गुड्डू सिंह को गिरफ्तार किया। अदालत में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।