IMG 1286

आदित्यपुर: बंद घर में चोरी, करीब चार लाख रुपये के जेवर और सामान लेकर फरार हुए चोर

खबर को शेयर करें
IMG 1286

आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित 11 नंबर रोड पर चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे और अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है।

मकान मालिक अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना परिवार को दी। घर लौटने पर उन्होंने देखा कि पूरा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था।

सूचना मिलने के बाद आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। इलाके के लोगों ने बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।