Adityapur Breaking: गम्हरिया में भीषण सड़क हादसा!! फॉल सीलिंग का काम कर घर लौट रहे दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम…

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित लाल बिल्डिंग के सामने मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कपाली अंसारनगर और ताजनगर निवासी रेहान और निसार के रूप में हुई है। दोनों फॉल सीलिंग का काम करते थे।

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात काम खत्म करने के बाद दोनों युवक बाइक से अपने-अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 9 बजे गम्हरिया लाल बिल्डिंग के सामने उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद दोनों के साथ काम करने वाले साथियों को सूचना मिली। सूचना मिलते ही उनके दोस्त मौके पर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और परिचित अस्पताल पहुंच गए। दोनों युवकों की मौत की खबर सुनते ही अस्पताल परिसर में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


