IMG 20250401 WA0019 scaled
|

आदित्य सिंह ने ग्रामीण बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन, लक्ष्य फाउंडेशन ने दिया साथ…

खबर को शेयर करें

Jamshedpur news: युवाओं की सामाजिक संस्था लक्ष्य फाउंडेशन ने एक अनोखी पहल की शुरुआत की है। आज वन रेप मैक्स जिम के मालिक आदित्य सिंह जी के जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने मिर्जडीह के ग्रामीण बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

आदित्य सिंह जी ने ग्रामीण बच्चों के बीच अपना जन्मदिन केक काटकर और उन्हें दोपहर भोजन कराकर मनाया। बच्चों ने भी आदित्य जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।लक्ष्य फाउंडेशन जमशेदपुर के सभी लोगों से अनुरोध करती है कि वे अपना जन्मदिवस जरूरतमंदों के बीच मनाएं। इस कार्य में लक्ष्य फाउंडेशन के संस्थापक विश्वनाथ दत्ता सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

IMG 20250401 WA0017

लक्ष्य फाउंडेशन के संस्थापक विश्वनाथ दत्ता, शिबू नन्दी, आदित्य सिंह, स्मृति रॉय, इंद्रनील दास, अमर प्रामाणिक, प्रिंसी सह, पिंकी नन्दी और गुड्डू कुमार उपस्थित थे।