IMG 0456

बोकारो: आठ हजार रुपये रिश्वत लेते प्रधान लिपिक गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई

खबर को शेयर करें
IMG 0456

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड कार्यालय में कार्रवाई करते हुए प्रधान लिपिक गुलाम रसूल को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि स्कूल शौचालय निर्माण योजना से जुड़े कार्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रधान लिपिक रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पहले पूरे मामले का सत्यापन किया और आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाकर कार्रवाई की।

गुरुवार को जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अपने साथ ले जाया गया और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका तो नहीं है।