IMG 9426

कपाली मेडिकल दुकान फायरिंग मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार

खबर को शेयर करें
IMG 9426

सरायकेला-खरसावां पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कपाली के चर्चित मेडिकल दुकान फायरिंग और रंगदारी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सारिक साह उर्फ घेधा को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, अप्रैल 2025 में कपाली के कबीरनगर स्थित एक मेडिकल दुकान में कुछ बदमाश घुस गए थे। आरोप है कि उन्होंने दुकान संचालक से रंगदारी की मांग की थी। विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग की, दुकान में तोड़फोड़ की और नकदी व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद कपाली ओपी में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने जांच के दौरान पहले ही कई आरोपियों को पकड़ लिया था, लेकिन मुख्य आरोपियों में शामिल सारिक साह फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई थी। तकनीकी जानकारी और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे आदित्यपुर के मुरगा मैदान इलाके से दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। उसके खिलाफ चोरी, लूट, रंगदारी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की आगे जांच जारी है।