IMG 9525

गुजरात में AAP विधायक समेत 9 लोगों को 7 साल की जेल

खबर को शेयर करें
IMG 9525

गुजरात के नर्मदा जिले की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक चैतर वसावा, उनकी पत्नी और 7 अन्य लोगों को 7-7 साल की जेल की सजा सुनाई है। अदालत ने कुछ आरोपियों पर जुर्माना भी लगाया है। इस मामले में कुल 9 लोग दोषी पाए गए, जिनमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं।

यह मामला अक्टूबर 2023 का है। वन विभाग के अधिकारी जंगल की जमीन से अवैध कब्जा हटाने गए थे। आरोप है कि इसके बाद विधायक और उनके साथियों ने अधिकारियों के साथ मारपीट की और उनसे पैसे भी मांगे।

जांच में यह भी सामने आया कि घटना के दौरान हवाई फायरिंग की गई थी। पुलिस के अनुसार, इस्तेमाल किए गए हथियार का वैध लाइसेंस नहीं था, इसलिए आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया था।

अदालत में सबूत और गवाहों की सुनवाई के बाद विधायक, उनकी पत्नी और अन्य आरोपियों को दोषी माना गया। इसके बाद अदालत ने सभी को 7 साल की जेल की सजा सुनाई और जुर्माना भी लगाया।